शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चुनाव में एक बार फिर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बाजी मार ली है। वह लगातार पाँचवीं बार SGPC के प्रधान चुने गए हैं। धामी ने अपने प्रतिद्वंदी मिट्ठू सिंह (अकाली दल पुनर सुरजीत) को 99 वोटों से मात दी।
रघुजीत सिंह विर्क को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, बलदेव सिंह को जूनियर वाइस प्रेसिडेंट और शेर सिंह मंड को जनरल सेक्रेटरी चुना गया। चुनाव की शुरुआत में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने हाथ खड़े करवा चुनाव कराने की अपील की थी, परंतु इसे नामंज़ूर कर दिया गया। इसके बाद गुप्त मतदान के ज़रिए चुनाव संपन्न हुआ।
अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा,“यह अकाली दल और पंथक ताक़तों के एकजुट प्रयास की जीत है। सुखबीर सिंह बादल ने सभी सदस्यों की राय के बाद धामी जी का नाम आगे बढ़ाया था। उन्हें 117 वोटें मिलीं, जबकि मिट्ठू सिंह को सिर्फ़ 18 वोटें पड़ीं।
चीमा ने आगे कहा कि पिछले वर्ष विरोधी गुट को 33 वोटें मिली थीं, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 18 रह गई — “यह SGPC सदस्यों के विश्वास और धामी जी की ईमानदार छवि का प्रमाण है।” वहीं मिट्ठू सिंह ने कहा कि जिन्होंने धामी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, उन्हें भी अंतिम कमेटी का सदस्य चुना गया है।

