चंडीगढ़। पीसीएस अधिकारियों की स्ट्राईक होने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान सख्त हो गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने स्ट्राइक को अवैध बताते हुए निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी 2 बजे तक अपनी डियूटी ज्वाईन करें। डियूटी ज्वाइन न करने वाले अधिकारी के तुरंत प्रभाव के सस्पेंड कर दिया जाएगा।
जिसके बाद चीफ सेक्टरी विजय कुमार जंजुआ ने इस हड़ताल को गैरकानूनी बताते हुए सभी को ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया है
उन्होंने कहा 2:00 बजे तक पहुंचकर 2:30 बजे तक उन्हें रिपोर्ट करें उन्होंने कहा कि अगर सभी अधिकारी नहीं पहुंचते हैं तो उनकी सर्विस रिकॉर्ड में सर्विस ब्रेक मानी जाएगी और उनको कई तरह के फायदों से वंचित रखा जाएगा उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी 2:00 तक नहीं पहुंचते हैं तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जा सकती है

