लुधियाना में शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली को मुख्यमंत्री भगवान मान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा रैली में शामिल हुए। सीएम भगवंत मान ने भी रैली में साइकिल चलाई। रैली पीएयू से शुरू होकर करीब 13 किलोमीटर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए संपन्न हुई।
इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस साइकिल रैली का मकसद युवाओं में बढ़ रहे नशे को दूर करना है। सीएम ने कहा कि पंजाब में युवाओं को नशे की आदत लग चुकी है जिसे छुड़ाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार नशा तस्करों को पकड़ रही है और उन पर केस दर्ज कर अंदर कर रही है। आज बड़े पैमाने पर तस्कर पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर नशा तस्कर पर लगाम कस रही है और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है इसके लिए पंजाब पुलिस जगह-जगह पर नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का एक ही मकसद है कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना उन्होंने कहा कि इस नशा मुक्ति अभियान में युवाओं को उनके साथ दे ताकि इस नशे के कोहड़ को खत्म किया जा सकेइस मौके पर पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवत मान ने सरदार करतार सिंह सराभा के शहीदी स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित भी किया इस मौके पर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद थे

