करतारपुर 4 जुलाई (जसवंत वर्मा) करतारपुर के स्त्री सत्संग सभा, एवं श्री अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा नगर कौंसिल के प्रधान वरुण बावा उनकी धर्मपत्नी सानवी बावा एवं वार्ड नंबर 7 की पार्षद अमरजीत कौर को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरबत के भले की अरदास की गई। तथा नए पार्षदों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सरबजीत सिंह मक्कड़, गुरदेव सिंह, सतविंदर सिंह, गुरदीप सिंह मिंटू, एवं स्त्री सत्संग सभा की दर्जनों ही महिलाएं उपस्थित थी।

