करतारपुर 4 जुलाई ( जसवंत वर्मा) भाजपा करतारपुर की एक मीटिंग स्थानीय मंदिर में हुई जिसमें पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी श्री अनिल सरीन जी और भाजपा जिला जालंधर देहाती प्रधान रंजीत पवार और जिला जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट कृष्ण कुमार विशेष तौर पर पहुंचे इस अवसर पर पार्टी के प्रति भीम शर्मा की सेवाओं को देखते हुए उन्हें सर्व सहमति से सर्कल करतारपुर का कार्यकारी प्रधान लगाया गया है |
सर्कल करतारपुर के प्रधान पवन ठाकुर ने अपनी पारिवारिक व्यस्तता के चलते पार्टी के कामों के प्रति अपनी असमर्थता जताते हुए भीम शर्मा को सर्कल करतारपुर का कार्यकारी प्रधान नियुक्त करने का अनुमोदन किया जिसे सर्व सहमति से सभी ने स्वीकार किया | इस अवसर पर भीम शर्मा ने पूरी तनदेही से पार्टी की सेवा करने का वचन दिया और कहा की पार्टी के सभी प्रोग्राम बढ़ चढ़ कर सभी को साथ लेकर किये जायेंगे और 2027 में प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा सरकार का गठन होगा |
इस अवसर पर नरिंदर सिल्ली , जिला सेक्रेटरी शैली महाजन, अजित पाल सिंह नन्दरा, सतीश मल्होत्रा , अमन शर्मा ,गुरजीत सिंह , नरिंदर सिंह, जिला एस सी मोर्चा जनरल सेक्रेटरी सोम लाल , करतारपुर एस सी मोर्चा प्रधान राज कुमार राजा, दिनेश अग्रवाल, माना सेठ, विनोद मनन, अजित सिंह बल्लां , बलवंत सिंह काहलों पचरंगा , रंजीत बूले, दीपक सैनी जंडूसिंघा, सखी चंद, नवदीप सिंह और दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे |

