करतारपुर 27 जुलाई (जसवंत वर्मा) करतारपुर के मोहल्ला सेठा में महिलाओं ने तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद जसलीन कौर विशेष तौर पर पहुंची। महिलाओं ने गिद्दा, डांस, स्किट इत्यादि पेश कर खूब मनोरंजन किया। तीज के गीत गाए गए। सभी महिलाएं रंग बिरंगी पोशाकें पहन के आई थी।इस अवसर पर पहले केक काटा गया बाद में विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया गया।
इस अवसर पर पार्षद जसलीन कौर, पूनम सेठ, निधि सेठ, पूजा सेठ, सिल्की सेठ, ज्योति सेठ, राखी सेठ, रजनी, ज्योति, मधु,नीतू, संदीप, नीरू, बबीता, पूर्णिमा, इत्यादि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

