पंजाब पुलिस के डीआईजी इंदरबीर सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में नामजद किया है । डीआईजी इंदरबीर सिंह इस समय (पीएपी) जालंधर में तैनात हैं। वह जब फिरोजपुर के डीआईजी थे, उस दौरान उन पर नशा तस्कर को छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये लेने और एक सब इंस्पेक्टर से 23 लाख रुपये रिश्वत के लेने के आरोप लगे थे। अब उन्हें इस मामले में नामजद कर लिया गया है।
हलका खेमकरण के गांव बोपाराय निवासी नशा तस्कर पिशोरा सिंह के मामले को रफा-दफा करने के लिए विजिलेंस ने 10 लाख की रिश्वत लेने के मामले में फरीदकोट के डीएसपी लखबीर सिंह संधू को गिरफ्तार किया था
इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो के डीआइजी राहुल कुमार, अमृतसर के एसएसपी वरिंदर सिंह संधू और फिरोजपुर के एसएसपी गुरमीत सिंह की तीन सदस्यों वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।

