करतारपुर (जसवंत वर्मा) करतारपुर के वार्ड नंबर 8 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वरुण बावा ने वार्ड नंबर 8 के मतदाताओं, एवं सहयोगियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए कहा।जिन्होंने मतदान करके हमारा साथ दिया। तथा हर वक्त हमारे साथ खड़े रहे उनका बहुत-बहुत आभार। उन्होंने वार्ड नंबर 8 निवासियों से कहा जीत हार परमात्मा के हाथ है। मैं वरुण बावा हमेशा वार्ड नंबर 8 के विकास के लिए अग्रसर रहूंगा। तथा कोशिश करूंगा हर किसी के सुख-दुख में शामिल होयू। वरुण बाबा ने एक बार फिर कहा जिन्होंने मुझे वोट डाला उनका भी धन्यवाद जिन्होंने नहीं डाला उनका भी धन्यवाद।

