करतारपुर 23 मई (जसवंत वर्मा ) नगर कौंसिल चुनाव में करतारपुर के वार्ड नंबर 8 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वरुण बावा को वार्ड वासियों से बहुत प्यार और समर्थन मिल रहा है। वरुण बावा ने बताया वार्ड नंबर 8 के निवासी अब बदलाव चाहते हैं। तथा वार्ड में विकास की लहर देखना चाहते हैं। यह विकास सिर्फ सत्ताधारी पार्टी के पार्षद ही करवा सकते हैं।
उन्होंने वार्ड निवासियों से निवेदन किया कि आप 26 में दिन मंगलवार को झाड़ू के निशान पर मोहर लगाकर मुझे जिताएं। मैं आपकी सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि वार्ड निवासियों को कोई परेशानी ना आए इसलिए जीतने के बाद मैं अपना एक कार्यालय खोलेगा। जहां पर कोई भी वार्ड नंबर आठ का निवासी अपनी समस्या लेकर मेरे पास आ सकेगा। और उसका जल्दी ही समाधान किया जाएगा। तथा किसी को भी निराश नहीं होना पड़ेगा।

