करतारपुर 2 फरवरी( जसवंत वर्मा ) जय श्री महाकाल सेवा सोसाइटी करतारपुर की ओर से शिव विवाह महोत्सव 21 फरवरी दिन शनिवार को किला कोठी चौक करतारपुर में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस समागम का निमंत्रण कार्ड आज प्रभात फेरी के दौरान श्री कृष्णा वासल, प्रधान दीपक कुमार दीपा एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों द्वारा रिलीज किया गया। इस अवसर पर जानकारी दी गई के 21 फरवरी को आदरणीय जंगमो द्वारा शाम 6:00 से 9:00 तक शिव विवाह होगा। रात्रि 9:00 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन गायक अर्पित लाडला शिव महिमा का गुणगान करेंगे।
अनिल शर्मा कृपाल सिंह मठारू, अंकुर वालिया, दीपक शर्मा के अलावा श्री महाकाल सेवा सोसाइटी के प्रधान अमित केसर , विकास बजाज,चेयरमैन राहुल भल्ला, कोशाध्यक्ष विजय चौहान, सेक्रेटरी गौरव बैंस,अक्श बंसल, नीतीश कन्नौजीया ,संजीव, शिवम,सुबोध, पूर्ण तिवारी,मनमोहित, पुष्पम ,बलजीत सिंह,अमन, विकास कुमार, वीरू, बलविंदर तथा अन्य उपस्थित थे ll

