करतारपुर: 8 फरवरी:(जसवंत वर्मा): फ्रीडम फाइटर एस के एस वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) करतारपुर की तरफ से चलाए जा रहे दलबीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर करतारपुर के सातवें बैच की शुरुआत गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी गुरुद्वारा शहीद संगत सिंह मोहल्ला चरखडी करतारपुर के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब में की गई। इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ उपरांत सिलाई सेंटर एवं प्रबंधकों की खुशहाली के लिए अरदास की गई। सिलाई सेंटर का उद्घाटन पार्षद श्री मति कुलविंदर कौर और पार्षद श्री मति अमरजीत कौर ने मिलकर रिबन काटकर किया। संस्था के प्रधान सुरजीत सिंह ने इस काम में सहयोग के लिए शहीद संगत सिंह गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और सहयोगी सज्जनों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर प्रधान स.सुरजीत सिंह, भाई सुखवीर सिंह, मास्टर अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह लिली, मैडम नरिंदर कौर, हरिंदर कौर लिली, जसवीर सिंह जंगी, जगजीत सिंह भट्टी, हैड ग्रंथी भाई मुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, सतिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, गुरदेव सिंह, गगनदीप कौर, सरबजीत सिंह, नरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह एवं संगत उपस्थित थी। इस अवसर पर संगत के लिए गुरु का लंगर अटूट लगाया गया।

