करतारपुर: 15 अगस्त (जसवंत वर्मा ) आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज संत बाबा ओंकार नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काला बाहीयां (जालंधर) में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडा फहराने की रस्म संस्था के चेयरमैन सतनाम सिंह बाहीया और प्रधान श्री चरणा राम द्वारा संयुक्त रूप में की गई ।
इस अवसर पर चेयरमैन सतनाम सिंह बाहीया, प्रधान चरणा राम और कमेटी मेंबरों ने देशवासियों, स्कूल स्टाफ और छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल छात्रों और स्टाफ ने देशभक्ति आधारित भाषण और कविताएं पेश कीं। मैडम अवरिंदर कौर और मैडम नीलम रानी ने स्टेज सेक्रेटरी की सेवा अच्छे से निभाई। इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर स. अमरीक सिंह और प्रिंसिपल मैडम कुलविंदर कौर ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर स. सतनाम सिंह बाहीया, श्री चरणा राम, स. महिंदर सिंह, श्री गेंदी राम, स. जगीर सिंह, स. गुरदावर सिंह,श्री रविन्द्र पाल स. अमरीक सिंह, श्री मती कुलविंदर कौर, मैडम राज रानी, मैडम सुमन, मैडम वीना कुमारी, मैडम कंवलजीत कौर, मैडम नितिका कमल, मैडम रीटा, मैडम संदीप, मैडम पिंकी, मैडम स्वीटी, मैडम बलजीत, मैडम कमलजीत, मैडम सुनीता, मैडम किरण, मैडम जसवीर, मैडम सिमरन, मैडम नगीता, मैडम नुसरत, मैडम नेहा, मैडम गगन, गुरदयाल सिंह, मोनिका व विद्यार्थी उपस्थित थे।

