करतारपुर 10 मई ( जसवंत वर्मा) मंदिर माता छिन्नमस्तिका सोसाइटी मोहल्ला भाईभारा करतारपुर मे 38वा महामाई का जागरण 16 मई दिन शनिवार को माता सत्या रानी देव जी की देखरेख में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस संबंध में आज माता सत्या देवी देवा जी की देख रेख में सुबह 10:00 बजे झंडे की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर ममता शर्मा, रजनी शर्मा, कमल, कमलेश,लक्ष्मी, यशिका, तेजस्वी,सना, शीदर कंचन, रूपरानी, सरबजीत, मिताश, दीपक शर्मा, सोनू महंत,विनोद कुंद्रा, जितेंद्र शर्मा मन्नत शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।
माता सत्या देवी ने बताया 13 में को सुबह श्री रामायण पाठ आरंभ किया जाएगा, 14 मई को सुबह 10 बजे श्री रामायण पाठ का भोग डाला जाएगा। 15 में को मेहंदी की रस्म की जाएगी, 16 में को सुबह 8 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे से महामाई का जागरण शुरू होगा जिसमें महंत कुमार सोनू एंड पार्टी महामाई का सारी रात गुणगान करेंगे।

