गांवों के विकास के लिए करोड़ों के फंड की घोषणा
कहा कि पंजाब सरकार लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध
अलग-अलग विभागों ने हैल्प डेस्क लगाकर लोगों को सुविधाएं प्रदान की
जालंधर, 4 जनवरी: लोगों को उनके दरवाजे पर नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए पंजाब सरकार के अहम प्रोग्राम ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अधीन जिले के 15 गांवों में लगाए कैंपों को बढिया प्रतिक्रिया मिली और जिसका हजारों लोगों ने लाभ लिया। कैंप में ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों के तुरंत समाधान से लेकर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने लोगों की हर शिकायत और मुद्दे को ध्यान से सुना और उनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया।
गांव घुग्ग में एक कैंप के दौरान मंत्री उस समय भावुक हो गए जब एक गरीब महिला कुलविंदर कौर ने बिजली बिल का भुगतान न करने संबंधी उनसे संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने स्वंय ही बकाया बिल का भुगतान कर दिया। एक अन्य महिला की आवेदन पर मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. को दो दिन के अंदर महिला के घर से ट्रांसफार्मर हटाने का निर्देश दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ‘सरकार तुहाडे द्वार’ प्रोग्राम के तहत जिले के 15 गांवों में यह कैंप लगाए गए है ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए सरकारी दफ्तरों में परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है ताकि कोई भी लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों को राज्य सरकार की नीतियों का लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ और जवाबदेही प्रशासन प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में इस प्रकार के अन्य कैंप आयोजित किए जाएंगे।
बाद में उन्होंने गांव के विकास के लिए करोड़ों रुपये के फंड की भी घोषणा की, जिसमें नई सड़कें, कम्युनिटी हाल, छप्पडों का नवीनीकरण और अन्य कार्य शामिल है। सामाजिक सुरक्षा, पीएसपीसीएल, खाद्य, खुराक एंव सिविल स्पलाई, जल आपूर्ति और स्वच्छता, श्रम, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक, ग्रामीण विकास और पंचायतें, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य विभिन्न विभागों ने कैंप में सहायता डैस्क स्थापित किए। जहां अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित लोगों की शिकायतों और सवालों के जवाब दिए।
यह कैंप गांव नाहरपुर, पाहरा, घुग्ग, शोर, पत्त्ड खुर्द, पत्तड कलां, ब्रह्मपुर, फाजलपुर, बिसमपुर, फतेह जलाल, बख्खू, दित्तू नंगल, टाहली साहिब, सराय खास और खुसरोपुर में लगाए गए। कैंप के दौरान पी.एस.पी.सी.एल के कार्यकारी इंजीनियर विनय शर्मा ने गरीब रैजिडेंट के बिल का भुगतान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

