थाना गोराया की पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 63 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर,पुलिस कप्तान मनप्रीत सिंह, उप पुलिस कप्तान सिमरनजीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने गोरिया में गुप्त सूचना के आधार पर कमालपुर गेट के पास नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान जानकारी मिली थी कि दो ट्रक नंबर पीबी.10. अच्एन 9921 और पीबी.10 अच्ए. 6191 और एक सोनालिका ट्रेक्टर ट्राली में कुछ लोग भारी मात्रा में स्फीम लेकर आ रहे हैं। जिसके बाद जब सभी वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी ले गई तो उनमें सभी में से 63 किलो अफीम के 1-1 किलो के पैकेट मिले।
एसएसपी मुखविंदर सिंह ने बताया की एक ट्रक को गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी वासी गांव गीदडी जिला लुधियाना और उसका कलीनर जनरल सिंह और दूसरे ट्रक जिसका नंबर पीबी.10 एचए 6191 उसे हरमोहन सिंह उर्फ मोहना वासी गांव मानकी जिला लुधियाना और सोनालिका ट्रैक्टर ट्रॉली को जगजीत सिंह उफऱ् जीता वासी गांव गीदडी जिला लुधियाना सभी मणिपुर के इम्फाल से अफीम लेकर अमृतसर तस्करी के लिए जा रहे हैं। सभी आरोपियों के वाहनों की चेकिंग की तो ट्रक नंबर पीबी.10. एचएन 9921 की तेल वाली टंकी के पास एक खास बक्सा बनाया हुआ था। जिसमें से 10 पैकेट 1-1 किलो के, ट्रक नंबर पीबी.10अच्ए. 6191 से 1 1 किलो के 20 पैकेट और सोनालिका ट्रेक्टर ट्राली के पिछले टायर से 1-1 किलो के 33 पैकेट बरामद गए।

