नगर निगम जालंधर के वार्ड नंबर 64 के पूर्व पार्षद सुशील कालिया विक्की के जहर निगलने के बाद हॉस्पिटल में देर शाम उनकी मौत हो गई थी, सुशील कालिया की मौत के बाद अहम खुलासा हुआ है। विक्की कालिया ने जहरीली वस्तु निगलने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है।
सुसाइड नोट में विक्की कालिया द्वारा कुछ लोगों के साथ लेन देन के बारे में लिखा गया है। सुसाइड नोट में विक्की कालिया ने पूर्व विधायक केडी भंडारी समेत कई लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में केडी भंडारी,समेत और कई नाम है।
सुसाइड नोट के मुताबिक विक्की कालिया में लिखा है कि इन लोगों को पैसे दिए थे। अब उसे ब्लैकमेल किया जा रहा।इस मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है
थाना नम्बर 1 के एस.एच.ओ. जतिन्द्र कुमार का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट मिला है। पीड़ित परिवार द्वारा ब्यान कलमबद्ध करवाए जाएंगे, उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई होगी।
उधर सुसाइड नोट में पूर्व विधायक केडी भंडारी का नाम आने के बाद उन्होंने कहा है कि वह सुशील कालिया को कई महीनों से मिले ही नहीं है और उनका इस के से कोई लेना-देना नहीं है

