करतारपुर (जसवंत वर्मा)श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार करतारपुर शहर के विभिन्न मंदिरों में बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों व दूधिया रोशनी से सजाया गया ।मंदिर श्री राधाकृष्ण मोहल्ला लोहारा वाला में श्रद्धालुओं की काफी भीड देखने को मिली ।श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर माथा टेका। श्री सनातन धर्म गोपाल संकीर्तन मंडल द्वारा मंदिर श्री राधा कृष्ण जी में संकीर्तन किया गया मंदिर श्री राधा कृष्ण जी में भगवान श्री कृष्ण जी की अति सुंदर झांकियां सजाई गई। मंदिर श्री राधाकृष्ण मोहल्ला लोहारा वाला में मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से आए हुए शहर के गणमान्य व सहयोगी सज्जनों को श्री राधा कृष्ण जी का सिरोपा व चुनरी देकर सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर विधायक बलकार सिंह उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हरप्रीत कौर, पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस हलका इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने करतारपुर के सभी मंदिरों में पहुंचकर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया उनका मंदिर कमेटी के पदाधिकारीओ द्वारा स्मृति चिन्ह व माता रानी जी की चुनरी देकर सम्मानित किया।
मंदिर श्री रघुनाथ जी ,श्री रामा कृष्णा मंदिर, प्रसिद्ध प्राचीन सूरियां मंदिर ,चोडिया मंदिर, माता शीतला, मंदिर माता वैष्णो देवी मंदिर शिव मंदिर बाजार पांधेया, गौशाला मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, केसरा मंदिर, प्राचीन माता चिंतपूर्णी मंदिर दयालपुर गेट, नाथा की बगीची बड़ा तालाब, माता चिंतपूर्णी मंदिर ,माता वैष्णो देवी मंदिर गनु की बगीची बगीची ब्रह्मचारी ,बगीची बाबा बूटे शाह जी, शिव मंदिर किला कोठी ,शिव मंदिर सिलिया वाला, भगवान वाल्मीकि मंदिर मंडी मोहल्ला ,भगवान वाल्मिक मंदिर मोहल्ला ऋषि नगर, भगवान परशुराम मंदिर ,प्राचीन ज्योति मोती शिव मंदिर, हरे कृष्णा प्रचार समिति हरे कृष्ण मंदिर ,राधा कृष्ण मंदिर मोहल्ला सूर्या, सेठा मंदिर ,बानिया मंदिर में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई।
रात्रि को 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जी का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव शंकर धर्मशाला कमेटी किला कोठी ने श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन करवाया ,गौशाला मंदिर ,श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल ,श्री राधा गोविंद संकीर्तन मंडल ,श्री हरि नाम संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए स्वयंसेवी संस्था द्वारा तरह-तरह के लंगर लगाए गए। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बहुत से परिवार वालों ने अपने-अपने बच्चों को बालकृष्ण रूप बनाया और मंदिर में माथा टेका|
इस अवसर पर चैयरमेन श्री कृष्ण वासिल, रामजी दास आनंद, नरेंद्र आनंद,अधयक्ष प्रमोद कुमार धीमान, पंडित राजकुमार कौशल, नीरज सूरी ,दीपक वर्मा, संजीव शर्मा, श्याम शर्मा, दीपक दीपा ,बलराम गुप्ता, पार्षद डिंपल कपूर, मास्टर अमृत शर्मा, नगर कौसिंल परधान वरुण बाबा, उप प्रधान जतिन शर्मा, पार्षद कुलविंदर कौर, पार्षद बलविंदर सिंह गोल्डी, पूर्व पार्षद सुनीता रानी, खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के जिला वाइस चेयरमैन गगन छाबड़ा, जसविंदर बवला, राजकुमार अरोड़ा, बनी गुप्ता , प्रिंस अरोड़ा ,सनी छाबड़ा
,मनु छाबड़ा , दविंदर सिंह मली, राकेश आनंद, गोपी सिंह, दीपक शर्मा, वरुण गौतम ,शिवकुमार शर्मा, विपिन थापर, लव सोंधी, विनोद जसरा, श्याम सुंदर पटवारी, विशाल कौशल, पारस धीमान, जोगेश चौडडा,मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा, राजन शर्मा, बनवाली कांत शर्मा, दर्शन लाल शर्मा, शिव कुमार शर्मा, पंडित ज्ञान प्रकाश, पंडित वरिंदर शर्मा, नाथी सनौत्रा, राजेंद्र कालिया, कार्तिक लहर, सिकंदर लाल, अनिल शर्मा, अशोक बिट्टू, अजय सक्सेना, मास्टर अमरिक सिंह ,संजीव भल्ला, नरेश गोरा, दीपक शर्मा ,पवन शर्मा, पारस धीमान ,बलरामकिशन धीमान ,वंश सब्बरवाल, दीपू ,शोभित शर्मा, पवन भीचा , सुदेश कुमार बांसुरी वादक सहित बहुत सी महिला श्रद्धालु गण मौजूद थे।

