जालंधर, 9 फरवरी: राज सभा सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज गिदड़पिंडी रेलवे पुल एवं मंडाला छन्ना का दौरा करके जहां किसानों की समस्याएं सुनीं, वहां संबंधित अधिकारियों को इन मुश्किलों का हल करने के निर्देश दिए।
संत सीचेवाल ने कहा कि गिदड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे से जमा गार को निकालवाना बहुत जरूरी है, ताकि बाढ़ जैसे हालातों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि वह गार, नाजायज कब्जे एवं अन्य अहम मुश्किलों के हल के लिए कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोइल सहित उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा नहीं होने दिए जाएंगे।
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बताया कि मंडाला छन्ना में 2200 फुट तक पत्थर लगाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पत्थर लाकर जहां बांध मजबूत किया जाएगा, वहां डुबकी वाली जगहों पर स्टड एवं स्पर भी बनाए जाएंगे, ताकि दरिया बांध को ढाह न ले सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार, ड्रेनेज विभाग के एसडीओज एवं अन्य अधिकारी हाजिर थे।

