करतारपुर 25 जनवरी: श्री सनातन धर्म गोपाल संकीर्तन मंडल (रजिस्टर),श्री सनातन धर्म गोपाल महिला संकीर्तन मंडल( रजिस्टर) मंदिर श्री राधा कृष्ण एवं मंदिर श्री रघुनाथ जी मोहल्ला लोहारां वाला करतारपुर की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव और मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में करवाए जा रहे 50वें विशाल श्री राधा कृष्ण संकीर्तन सम्मेलन एवं ज्ञान यज्ञ सम्मेलन के तहत माता शीतला मंदिर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन परम पूज्य शतायु संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद जी सरस्वती कनखल हरिद्वार वालों की अध्यक्षता में किया गया ।
सनातन धर्म गर्ल्स हाई स्कूल के बच्चों ने बैंड की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। श्रद्धालु गण संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया । करतारपुर निवासियों ने महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री सनातन धर्म गर्ल्स हाई स्कूल में शोभा यात्रा का समापन हुआ और पूजा अर्चना के साथ सम्मेलन की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री कृष्ण वासिल, अध्यक्ष प्रमोद धीमान, वनमालीकांत शर्मा, नरेंद्र आनंद, शिव कुमार शर्मा, स्वामी राहुल जी, बलराम कृष्ण धीमान, राजकुमार कौशल, दर्शन कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, रामजी दास आनंद, विनोद जसरा, श्याम सुंदर पटवारी, केवल वर्मा, शंभू नाथ ,राकेश आनंद , दीपक दीपा ,मंगल पदम, कैलाश नाथ अग्रवाल, विनोद पाठक, राजा गॉड, चरणजीत कौडा,आशीष छाबड़ा ,मनीष शर्मा ,शोभित शर्मा ,बाबा दानिया, सुदेश कुमार ,चंद रानी धीमान,सुधा होंडा ,सुनीता सभरवाल, नीलम रानी,तृप्ता कौशल, आरती गुप्ता, रितु गौतम गीता शर्मा, मोनिका कालिया , अरुणा रानी, उमा शर्मा, किरण गौतम, शांता सूरी, सुनीता रानी, पवन धीमान, आशू धीमान, नीलम रानी, राजरानी सहित अन्य श्रद्धालुगण मौजूद थे।

