कत्थूनंगल से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर बैंकलूटकांड की है। यहां कत्थूनंगल में दो हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बैंक में 18 लाख की लूट हुई है और दोनों आरोपियों ने स्टाफ को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद स्टाफ सदस्यों के मोबाइल फोन एक तरफ रखवा लिए गए और बैंक में रखा कैश अपने साथ ले गए।
जिस बैंक को निशाना बनाया गया है, उससे महज 300 मीटर की दूरी पर ही कत्थूनंगल थाना भी है। बैंक की सुरक्षा में सबसे बड़ी खामी यह है कि 10 सालों से इस बैंक में कभी सुरक्षाकर्मी तैनात ही नहीं किया गया। लुटेरे बेखौफ बैंक में घुसे और पिस्टल दिखा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

