करतारपुर 22 जून (जसवंत वर्मा )आज करतारपुर विधायक सरदार बलकार सिंह और वार्ड न 8 के पार्षद वरुण बावा की देखरेख में श्री अकालगढ गुरुद्वारा साहिब करतारपुर में पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई राशन किट बांटी गई। इस मौके पर विधायक बलकार सिंह ने कहा कि 1 जुलाई से सभी औरतों के खाते में मावा धीया सत्कार स्कीम के तहत पैसे खाते में आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ही सभी वर्गों का ध्यान देती है।
इस अवसर पर आशु बावा,किट्टू वालिया, पार्षद जतिन शर्मा ,नीरज सक्सैना पारस धीमान, अजय सक्सैना,राजा ,लक्की,मिकी, राजू आनंद, रिशु बाहरी,अजय बाहरी, आशु बाहरी, दविंदर सिंह,संतोख सिंह नंदरा,गोल्डी पनेसर,ओंकार सिंह और करतारपुर की आम आदमी पार्टी टीम मौजूद थे।

