कपूरथला (गौरव मढ़िया )कपूरथला में नव नियुक्त एसएसपी ,आईपीएस राजपाल संधू ने अपना कार्यभार संभाल लिया है जिस की कड़ी के तहत जहा पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया वही राज पाल संधू जो की सैनिक स्कूल कपूरथला के विद्यार्थी भी रहे है की नियुक्ति का उनके पुराने सह पाठियो,
जिन्हे स्कूली भाषा में साइकेपियन कहा जाता है की और से भी उनका स्वागत किया गया इस दौरान इस शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे मंडी आढ़ती एसोएशन के प्रधान विपन आजाद और सुशांत भाटिया सचिव कपूरथला नगर कारपोरेशन ने कहा की राज पाल संधू एक अच्छे व्यक्तित्व वाले एक ईमानदार अमन पसंद व्यक्ति है और जिला कपूरथला में उनकी बतौर एस एस पी नियुक्ति से जहा कानून व्यवस्था आगे से दरुस्त होगी वही आम लोगो और पुलिस के बीच ताल मेल बढ़ेगा ।
उन्होंने कहा की उनकी इस नियुक्ति से हर साइकेपियन गोरवंतित महसूस कर रहा है और उम्मीद करता है की राज पाल संधू जिनके पूर्वजों का भी कपूरथला से पुराना संबंध हैं कपूरथला के लोगो की बेहतरी के लिए एक मिसाल के रूप में काम करेंगे ।
उन्हों ने यह भी कहा की हर कपूरथला नागरिक का भी यह फर्ज बनता है की वह पुलिस विभाग की हर संभव मदद करे ताकि आने वाले समय में आपसी ताल मेल से पुलिस की कारगुजारी को और बढ़िया बनाया जा सके । इस खास मौके पर मलकिंदर सिंह,परमजीत सिंह व अन्य हाजिर थे

