लड़कों की टीम ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से और लड़कियों की टीम ने तमिलनाडु को 4-0 से हराया
जालंधर 8 जनवरी: 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स हाकी (अंडर-19) के तीसरे दिन आज जिले के अलग-अलग मैदानों में कुल 16 मुकाबले हुए।
लड़कियों के लिए आज के लीग मैचों में पंजाब ने तमिलनाडु को 4-0 से, झारखंड ने सी.बी.एस.ई.डब्लू.एस.ओ को 18-0 से, महाराष्ट्र ने दिल्ली को 2-1 से, छत्तीसगढ़ ने विद्या भारती को 10-0 से, हरियाणा ने गुजरात को 4-0 से हराया। केरल और जम्मू-कश्मीर के बीच मैच 0-0 से और मध्य प्रदेश और हिमाचल के बीच मैच 2-2 से बराबर रहा।
लड़कों के लीग मुकाबलों में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से, विद्या भारती ने सी.बी.एस.ई.डब्लू. को 3-1 से, मध्य प्रदेश ने चंडीगढ़ को 8-0 से, ओडिशा ने जम्मू-कश्मीर को 5-0 से, पश्चिम बंगाल ने त्रिपुरा को 8-0 से और केरल ने महाराष्ट्र को 1-0 से हराया। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बीच मैच 2-2 से, आंध्र प्रदेश और बिहार के बीच मैच 1-1 से और कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। इससे पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी डा. कुलतरनजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी और मनीष शर्मा और डी.एम. स्पोर्ट्स इकबाल सिंह रंधावा ने छात्रों के रिहायश और भोजन प्रबंधों का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर सुरजीत हाकी स्टेडियम के संयोजक प्रिं. राजिंदर पाल सिंह भाटिया, सह-कनवीनर हरिंदर सिंह संघा, पीएपी ग्राउंड कनवीनर प्रिं. हरमेश लाल घेडा, सह-कनवीनर कुलजिंदर सिंह मल्ली, बीएसएफ हॉकी ग्राउंड के कनवीनर प्रिंसीपल चंद्र शेखर, सह-कनवीनर मनप्रीत सिंह और लायलपुर खालसा कॉलेज के संयोजक प्रिं तजिंदर सिंह और सह कनवीनर लस्करी राम मौजूद रहे।

