पंजाब के फगवाड़ा में बड़ी वारदात हुई है। पीछा कर रहे एक गनमैन की लुटेरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। सिटी थाना के एसएचओ अमनदीप नाहर के गनमैन पर लुटेरों ने गोलियां चला दी, जिससे कि उसकी मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक शहर में देर रात पॉश कॉलोनी अर्बन एस्टेट इलाके में बैंक कर्मी से हथियारबंद लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उसकी कार लूट ली थी लुटेरों के पीछे गई पुलिस टीम ने के कॉन्स्टेबल की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी लुटेरों की संख्या 4 बताई जा रही है
लूट का शिकार हुए अवतार सिंह ने बताया कि जब बह अपनी कार से अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था तो अर्बन एस्टेट के पास आए चार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उसकी कार छीन ली और फरार हो गए
इस दौरान उन्होंने पुलिस को सूचना दी उन्होंने पुलिस को बताया है कि कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है पुलिस टीम के साथ उन्होंने कार को ट्रेस करना शुरू किया
इस दौरान उन्होंने कार की लोकेशन मिल गई पुलिस टीम जब लुटेरों के पास पहुंची तो लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी लुटेरों की गोली लगने से थाना सिटी पुलिस फगवाड़ा में तैनात पुलिस कांस्टेबल कमल बाजवा की मौत हो गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कार और लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था, जिन्हें इस गोलीबारी में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया

