पंजाब सरकार में बड़े फेरबदल की तैयारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पंजाब कैबिनेट में सोमवार को बदलाव होगा। माना जा रहा है कि भगवंत मान अपने चार मंत्रियों की छुट्टी करेंगे और पांच नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करेंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पांचों नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी सोमवार को ही हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से अनुमति मांगी है।
फिलहाल इस बारे में आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही नए मंत्रियों के बारे में कोई जानकारी सामने आई है लेकिन ये फेरबदल काफी समय तय माना जा रहा था। क्योंकि बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीर हेयर बीते लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद सांसद बन चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद कई विभाग खाली पड़े थे। ऐसे में नए चेहरों को शामिल करना अनिवार्य हो गया था।

