भाजपा नेताओं ने लिया गुरु साहिब का आशीर्वाद
कपूरथला(गौरव मढ़िया )श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर स्टेट गुरुद्वारा साहिब में बडी श्रद्धा के साथ मनाया गया, इस मौके पर रखे गए अखंड पाठ साहिब के भोग समागम में भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और मत्था टेककर सरबत के भले की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह ने लोगों से एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए स्वधर्म के लिए जीवन भर संघर्ष कर सरबंस बलिदान करने वाले पराक्रमी दशमेश गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज की शिक्षाओं का पालन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गुरु महाराज और संतों की शिक्षाएं न केवल धार्मिक और नैतिक उत्थान का रास्ता दिखाती हैं,बल्कि आपके रोजमर्रा के जीवन में भी तरक्की की राह खोलती हैं।यह बातें उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से कहीं हैं।खोजेवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज जी की भी बातें ऐसे ही हैं,जिनकी सीख में हम अपनी जिंदगी बदल सकते है।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की शिक्षा का अर्थ है ईमानदारी से काम करते हुए अपनी आजीविका चलाएं।इस सीख का आज के जमाने में भी काफी महत्व है।
इस अवसर पर भाजपा मेडिकल सेल के प्रदेश प्रधान डा.रणवीर कौशल,प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यगदत्त ऐरी,भाजपा आईटी सेल के प्रदेश उपप्रधान विक्की गुजराल,पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल,जिला महासचिव जगदीश शर्मा,भाजपा के युवा नेता साहिल शर्मा,पार्षद लवी,मेडिकल सेल के मंडल प्रधान कपिल धीर,डा.नरेश महाजन,लक्की सरपंच,पवन धीर,अशोक माहला,धर्मपाल महाजन,पियूष मनचंदा आदि उपस्थित थे।

