पंजाब के कपूरथला जिले के गांव तलवंडी मेहमा में 15 अक्टूबर 2022 को पुलिस कर्मियों पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से जानलेवा हमले में घायल CIA में तैनात पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि करते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि घायल करने परमिंदर सिंह सभी से कोमा में था तथा कुछ दिन पहले ही घर वापस आया था।
दूसरी तरफ घटना के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार ना करने के चलते मृतक के गांव वासियों तथा परिजनों में रोष है और उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य आरोपियों के गिरफ्तार होने तक परमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
बता दें कि 15 अक्टूबर 2022 को CIA स्टाफ कपूरथला में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह वासी गांव धंधल की गांव तलवंडी मेहमा में कार ओवरटेक करने को लेकर मामूली विवाद हो गया देखते ही देखते उस पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हमलावरों के पास तेजधार हथियार तथा बेसबॉल बैट भी मौजूद थे। इतना ही नहीं उक्त कार सवार ने शोर मचाकर अपने साथी इकट्ठे कर लिए। देखते ही देखते 20-25 युवक तेजधार हथियार, बेसबाल बेट लेकर आ धमके और ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें परमिंदर सिंह गंभीर जख्मी हो गया। जो कि जालंधर के निजी अस्पताल में कोमा हालात में उपचाराधीन था।
मृतक परमिंदर सिंह के परिवार से मिली सूचना के अनुसार वह 12 तारीख को घर वापस आ गया था लेकिन अभी भी कोमा के हालात में ही था जिसका आज देहांत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस जानलेवा हमले को 3 माह बीत जाने के बाद भी घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। गांव वासियों ने यह भी बताया कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक परमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

