जालंधर, 13 फरवरी: एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर देहाती पुलिस ने एक डिलीवरी एजेंट को गिरफ़्तार किया है, जिसने कंपनी के पैसो की चोरी को छिपाने के लिए 28,000 रुपए की लूट होने की झूठी रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने आधुनिक जांच तकनीकों का प्रयोग करते हुए 24 घंटों के अंदर केस को हल कर लिया। एस.एस.पी. जालंधर देहाती हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि यह मामला एसपी इन्वेस्टिगेशन जसरूप कौर बाठ और डी.एस.पी. शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व नीचे हल किया गया है। इंस्पेक्टर बलविन्दर सिंह भुल्लर, एस.एच.ओ. शाहकोट ने जांच टीम का नेतृत्व की, जिसने जल्दी ही सच्चाई का पर्दाफाश किया।
पुलिस ने रूपेवाल गाँव के तरसेम लाल के पुत्र लवनीश कुमार उर्फ दीपू को गिरफ़्तार किया है। कुमार पिछले डेढ़ महीने से सुखजीत अस्पताल नकोदर नज़दीक एक कंपनी में डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करता था, जिसके साथ वह 10,000 रुपए प्रति महीना कमा रहा था। उसने एक झूठी पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें दावा किया गया था कि एक स्विफट कार में सवार तीन व्यक्तियों ने उसको एस.डी.एम. कोर्ट शाहकोट फ्लाईओवर के नज़दीक लूट लिया था।
एस.एस.पी. खख ने बताया कि जांच दौरान, पुलिस ने पाया की कुमार ने कंपनी के पैसे चोरी करने के लिए डकैती की कहानी बनाई थी। उस पर क्रेडिट बीज कंपनी से कर्ज़ उठवाने और अन्य निजी खर्च किए करने का दबाव था। उन्होंने बताया कि जांच से पता लगा कि उस दिन कोई डकैती नहीं हुई। कुमार ने कंपनी के पैसे अपने पास रखने के लिए कहानी बनाई थी। पुलिस टीम ने कुमार के कब्ज़े में से 10,000 रुपए और एक बाइक बरामद की है।
पुलिस ने थाना शाहकोट में धारा 304( 3 और 5 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। उन्होंने सबूत के तौर पर कुमार का मोटरसाईकल ( HF Deluxe, नंबर PB- 67- D 1945) भी ज़ब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और बाकी पैसो की वसूली के लिए उसका रिमांड लिया जाएगा। एस.एस.पी. खख ने पुलिस टीम की तेज कार्यवाही के लिए प्रशंसा की और ऐसे शरारती अनसरों को चेतावनी दी कि पुलिस को धोखा देने की इस प्रकार की कोशिशों पर सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
जब्त:
10, 000 रुपए नकद
एक HF Deluxe मोटरसाईकल ( नंबर: PB- 67- D 1945)

