ब्यास, ( टॉक हिंदुस्तान) : हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार में जान फूंकने जा रहे है,
इस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे,
पहले पीएम मोदी पंजाब के ब्यास डेरा पहुंचे, वहां उन्होंने राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात की, मोदी की बाबा गुरिंदर सिंह के साथ काफी देर तक बातचीत हुई.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर के हवाई अड्डे पर उतरे जहां उनका स्वागत पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया इसके बाद वे व्यास के लिए रवाना हो गए

