कपूरथला( गौरव मढ़िया ) 22 जनवरी 2024 का दिन सनातन धर्म को मानने वालों के लिए दिवाली जैसा होगा क्योंकि इस दिन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या शहर में भगवान राम की जन्मस्थली को समर्पित श्री राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है और इस दिन पूरी दुनिया में रहने वाले सनातनी लोग जहाँ दीपमाला करे और देश-विदेश के मंदिरों में दीप जलाने के साथ-साथ राम धुन और हनुमान चालीसा का पाठ भी करे।जिससे हम सभी इस पवित्र दिन पर उपस्थित हों सके।ये विचार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रिंपी शर्मा ने 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र वितरित करते हुए रामराज पाल और कैशा रानी को निमंत्रण पत्र देते हुए व्यक्त किए।
रिंपी शर्मा ने कहा कि भगवान राम जी की जन्मस्थली अयोध्या में राम मंदिर तैयार हो रहा है, जिसका उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है,जिसका उद्घाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी द्वारा किया जाएगा।रिंपी शर्मा ने कहा कि हमारी विरासत का सम्मान करते हुए,हमें इसे अपने भविष्य की पीढ़ियों के लिए संजोने की जरूरत है।इस दिवस पर हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना चाहिए और इसे संरक्षित करने के लिए कदम उठाने चाहिए।इस अवसर पर,सभी धर्मों और समुदायों के बीच सामाजिक सद्भावना और एकता की भावना को बढ़ावा दें।उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर इस प्राण-प्रतिष्ठा दिवस को एक सार्थक और यादगार बनाने में सहयोग करना चाहिए,जिससे हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को बल मिले और हमारा समाज और भी अधिक समृद्ध और सशक्त बने।हम इस दिवस को नई ऊर्जा,नई आशा और नए संकल्प के साथ मनाएं और अपने देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें।

