करतारपुर ( जसवंत वर्मा ) करतारपुर के वार्ड नंबर 8 से नवनिर्वाचित पार्षद वरुण बावा को केनरा बैंक के स्टाफ ने बैंक बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरुण बावा ने कहा मैं लोगों की उम्मीदो पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस अवसर पर ब्रांच प्रबंधक एविन पुलानी, आशु बावा, परमिंदर सिंह गोल्डी, तथा बैंक स्टाफ उपस्थित था।
इसके अंतरिक्त वरुण बावा ने अपने वार्ड के मोहल्ला सूरीया में कैंप लगाकर मुख्यमंत्री मावा धीया सत्कार योजना के तहत औरतों के फॉर्म भरे गए। इसके अलावा आने वाली बरसात को देखते हुए वार्ड नंबर 8 के सीवरेज चैंबरों की सफाई भी करवाई गई। कुल मिलाकर वरुण बावा वार्ड नंबर 8 के विकास कराने में जुट गए।

