करतारपुर ( जसवंत वर्मा )संत फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या रेवलेन सिस्टर जसलीन जी की अध्यक्षता में नए सत्र 2026-2027 का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम छात्रों द्वारा माल्यार्पण और तिलक की रस्म अदायगी के पश्चात मुख्यातिथि रेवलेन फ़ादर सुबिन तेक्केडत तथा मैनेजर रेवलेन सिस्टर धान्या जी को मंच तक पहुँचाया गया इसके उपरांत प्रधानाचार्या रेवलेन सिस्टर जसलीन जी द्वारा मुख्यातिथि को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया इसके पश्चात ज्योति प्रज्ज्वलित करके प्रभु वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। इसके दौरान छात्रों द्वारा प्रभु बंदगी के गीतों के साथ प्रभु की वन्दना की और अपने लिए आने वाले वर्ष की सफलता हेतु कामना की।
इसके पश्चात मुख्यातिथि फादर सुबिन जी तथा सिस्टर धान्या ने छात्रों को आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएँ दी और साथ ही साथ कड़ी मेहनत करने का संदेश भी दिया। नए सत्र के थीम “बी द लाईट एंड स्प्रेड द लाईट के अनुसार अपने जीवन में प्रकाश के साथ साथ दूसरों के जीवन में भी ज्ञान के प्रकाश को प्रज्जवलित करने का संदेश दिया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य जी द्वारा नए वर्ष के लिए छात्रों को नई कक्षा के लिए चयनित नए कक्षा अध्यापकों से अवगत कराया। इस समय छात्रो की उत्सुकता देखते ही बनती थी और साथ ही साथ अपने आने वाले वर्ष के लिए जोश तथा उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के अंत में रेवलेन सिस्टर जसलीन जी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी तथा आने वाले नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।
साथ ही अपने नए सत्र के लिए थीम “बी द लाइट एंड स्प्रेड द लाईट”के अनुसार ज्ञान का दीपक बन के अपने ज्ञान के प्रकाश को विश्व स्तर पर फैलाने का संदेश दिया ताकि अपने जीवन के अंधेरों को दूर करने के साथ ही साथ दूसरों के जीवन को भी प्रकाशमान करना चाहिए। इस अवसर पर सिस्टर लिनेट, सिस्टर सानिया , सिस्टर कमल, सिस्टर शबनम एवं सभी अध्यापक ,अध्यापिकाएं एवं समूह स्टाफ़ उपस्थित रहे ।

