करतारपुर 26 जून (जसवंत वर्मा ) समाजसेवी संस्था नीलकंठ दशहरा कमेटी करतारपुर की ओर से प्रधान वरुण बावा, सीनियर वाइस प्रधान राजविंदर कौर, वॉइस प्रधान जतिन शर्मा, तथा आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदो को 28 जून दिन रविवार को सम्मानित करने जा रही है।
इस संबंध में प्रधान राजकुमार अरोड़ा, अशोक बिट्टू ने बताया यह सम्मान समारोह अपना फार्म हाउस जीटी रोड करतारपुर मे रात्रि 7:00 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक बलकार सिंह पहुंचेंगे।

