जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह का उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।जिस मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चौधरी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले जालंधर के हरबंस नगर से उनकी अंतिम यात्रा रवाना हुई जो काला संघिया रोड पर पड़ते पैतृक गांव धालीवाल कादियां पहुंची।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनकी शव यात्रा में शरीक हुए। पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग, पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद मोहम्मद सद्दीक, सांसद गुरजीत औजला, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के चेयरमैन विजय सांपला समेत कई राजनीतिक पार्टियों के नेता अंतिम यात्रा में शरीक हुए।
सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को 76 साल की उम्र में फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलते हुए हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राज्यसभा सांसद बलवीर सिंह सींचेवाल भी सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने सांसद के परिवार से हमदर्दी व्यक्त की।
सांसद चौधरी को मुखाग्नि उनके बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने किया । इसी स्थान पर चौधरी संतोख सिंह के बड़े भाई चौधरी जगजीत सिंह पंचतत्व में विलीन हुए थे। उनकी यादगार भी बनी हुई हैं,

