– विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप 2025 के 9वें एडिशन में 60 से अधिक देशों के 22,000 से अधिक प्रतिभागियों और 500 से अधिक टीमों ने भाग लिया।
– एलपीयू की टीम कर्मयोद्धा बॉट्स ने आरसी इलेक्ट्रिक कार में स्वर्ण और रोबो हॉकी में सिल्वर, टीम ऐवोरा ने रोबो हॉकी और टीम फाल्कन ने ड्रोन सॉकर में कांस्य पदक जीता।
जालंधर; भारत की इनोवेशन की कहानी ने एक नई ऊंचाई हासिल की जब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के छात्रों ने दिल्ली-एनसीआर (नोएडा) में आयोजित विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप 2025 – टेक्नोक्सियन वर्ल्ड कप 9.0 में अपना दबदबा बनाया। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एवं स्वचालन (एआईसीआरए) द्वारा आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी रोबोटिक्स चैंपियनशिप में कनाडा, जर्मनी, घाना, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ब्राजील, ईरान, केन्या, मलेशिया, मैक्सिको, मोरक्को, नाइजीरिया, नॉर्वे और कई अन्य सहित 60 से अधिक देशों से 22,000 से अधिक प्रतिभागियों और 500 से अधिक विशिष्ट टीमों ने हिस्सा लिया। रोबोसॉकर से लेकर ड्रोन लड़ाइयों और उच्च तकनीक चुनौतियों तक, यह क्षेत्र रोबोटिक्स और एआई में प्रतिभाशाली टेलेंट को खुद को साबित करने के लिए एक शानदार मैदान बन गया और एलपीयू के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया।
एलपीयू की टीम कर्मयोद्धा बॉट्स ने आरसी इलेक्ट्रिक कार में स्वर्ण पदक और रोबो हॉकी में रजत पदक हासिल किया, जबकि टीम ऐवोरा ने उसी भयंकर रोबो हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य और टीम फाल्कन ने ड्रोन सॉकर में कांस्य पदक जीता। यह सामूहिक सफलता मनदीप सिंह और रूहुल अमीन चौधरी के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में हासिल हुई, जिनका मार्गदर्शन छात्रों को इस अंतिम चुनौती के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण रहा।
चैंपियनों को बधाई देते हुए, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने कहा, “गेमिंग, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल उभरते हुए क्षेत्र नहीं हैं, बल्कि अब वे भविष्य में दुनिया के रहने और काम करने के तरीके को आकार दे रहे हैं। एलपीयू छात्रों को इन नए अवसरो को तलाशने और स्वतंत्रता देने में विश्वास करता है,चाहे वह प्रतियोगिताओं,रिसर्च या इनोवेशन पर आधारित प्रोजेक्ट हो। यह जीत दिखाती है कि जब युवा प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और मंच मिलता है तो हर चीज संभव हो जाती है। एलपीयू की ऐतिहासिक जीत देश भर में इंजीनियरों और इनोवेर्टस की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाले एक उदाहरण के रूप में कार्य करती है। यह दर्शाता है कि विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, समर्पित मार्गदर्शन और प्रेक्टिल एजुकेशन को बढ़ावा देने वाली संस्कृति के साथ, भारतीय छात्र न केवल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, बल्कि उनसे बेहतर प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

