कपूरथला (गौरव मढ़िया)शहर के नरोत्तम विहार में रविवार देर रात करीब 11:30 बजे कुछ युवकों ने एक घर में घुस कर एक युवक से बुरी तरह मारपीट की। तेजधार हथियार से भी हमला किया। जिस कारण उक्त युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
हमलावरों ने उसका मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में ईट पत्थर भी फेंके। यह पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं इस बाबत थाना सिटी पुलिस को सूचना भी दे दी गई है।
घायल राकेश कुमार पुत्र राज कुमार निवासी मोहल्ला नरोत्तम विहार ने बताया कि बीती रात वह अपने घर में मौजूद था। तभी रात करीब 11:30 बजे कुछ युवक घर के बाहर शोर शराबा करने लगे। इतने में उक्त युवक घर पर ईट पत्थर मारने लगे।
घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और जबरी घर में घुस कर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर सभी हमलावर मौके से भाग निकले। हमलावरों की यह वारदात गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
वहीं घायल युवक को उसके परिजनों की ओर से ईलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है और थाना सिटी पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस इस मामले में हमलावरों की तलाश कर रही है।

