कन्या महाविद्यालय में के.एम. वी उमंग इन्नोक्रिएटिव कार्निवल 2026 का आयोजन किया गया।इस अवसर पर चंद्रमोहन अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल, के साथ कन्या महाविद्यालय प्रबंधक कमेटी के
माननीय सदस्यों श्री आलोक सोंधी एवं श्रीमती अनुराधा सोंधी, डॉ. सुषमा चावला,डॉ. सुषमा चोपड़ा, श्री एवं श्रीमती ध्रुव मित्तल, डॉ.सतपाल गुप्ता डॉ. दीपाली लूथरा ने सहभागिता की। के. एम. वी की
मेधावी छात्राओं ने इस मौके पर पधारे गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें इस कार्यक्रम के विशेष स्टॉल्स और आकर्षणों से परिचित करवाया। विद्यालय की डायरेक्टर प्रो.(डॉ.) अतिमा शर्मा
द्विवेदी ने मुख्य ग्राउंड में आयोजन स्थल पर आमंत्रित अतिथियों का प्लांटर्स से स्वागत। एवं अभिनंदन किया। उत्साह से प्रफुल्लित वातावरण में सभी ने के .एम. वी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत, पंजाबी
बोलियां, कोरियोग्राफी, तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। उमंग कार्निवल में अलग अलग तरह के लज़ीज़,चटपटे व्यंजनों, फैशन और ज्वैलरी, स्टाइलिश सूट्स और कॉस्मेटिक्स,
पेंटिंग्स के स्टाल्स पर ख़ूब रौनक नज़र आई। ख़रीददारी के साथ झूलों के लिए भी उत्साह से भरी छात्राएं संगीत की धुनों पर भी ख़ूब थिरकीं। बेबी शो में स्टाइलिश किड्स ने अपने मनमोहक अंदाज़ से
ख़ूब तालियां बटोरीं।रिया को मिस कार्निवल चार्म, कृति को मिस कार्निवल एलिगेंस और अगम को मिस कार्निवल ग्लोरी का खिताब दिया गया। आमंत्रित अतिथियों के साथ मैडम डायरेक्टर प्रो . अतिमा
शर्मा द्विवेदी ने रैफल ड्रा के विजेताओं को स्टेज पर ईनाम वितरित किये। मैडम डायरेक्टर ने कार्निवल के सफ़ल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी के सदस्यों डॉ. मधुमीत, डॉ. गुरजोत, डॉ. हरप्रीत, डॉ.
पूनम शर्मा, डॉ. अनुशोभा,मैडम गीतिका, डॉ. सुनील कुमार को मुबारकबाद दी।

