करतारपुर 22 जून (जसवंत वर्मा) करतारपुर प्रेस क्लब की एक मीटिंग प्रधान कुलदीप सिंह वालिया की देखरेख में एक होटल में हुई। जिसमें आने वाले दिनों में समाज सेवा के होने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। तथा जरूरतमंद लोगों की मदद करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर करतारपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से घोषित की गई। जिसमें पैटर्न भजन सिंह धीरपुर, चेयरमेन दीपक कुमार,गगन गौतम को सीनियर वाइस प्रधान, जसवंत वर्मा को वाइस प्रधान, गुरनेक सिंह विरदी को जनरल सेक्रेटरी, बोध प्रकाश साहनी को कोषाध्यक्ष, पी आर ओ हरमेश दत्त, कानूनी सलाहकार कृष्ण शर्मा, को बनाया गया।

