करतारपुर 22 अक्टूबर( जसवंत वर्मा ) करतारपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से 4 लाख की लूट करने वाले चार लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। करतारपुर डिवीजन के डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला ने जानकारी देते बताया थाना करतारपुर प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह, इंस्पेक्टर पुष्प बाली इंचार्ज सीआईए की पुलिस टीमों द्वारा लूट करने वाले गिरोह को पकड़ने मे बड़ा योगदान रहा
औजला ने बताया 18 अक्टूबर को सेखड़ी पेट्रोल पंप करतारपुर का मैनेजर मोहन लाल पेट्रोल पंप की सेल के पैसे चार लाख रुपए स्टेट बैंक शाखा करतारपुर मे जमा करने अपने स्कूटर पर जा रहा था तो रास्ते में पेट्रोल पंप से 500 मीटर की दूरी पर एक सफेद रंग की टोयोटा लिव आई नए स्कूटर को टक्कर मार कर स्कूटर सहित मैनेजर को गिरा दिया जिससे मैनेजर कुछ दिन कुछ समय के लिए बेहोश हो गया तथा कार में सवार व्यक्ति उसका पैसों से भरा लिफाफा जिसमें 4 लाख रुपए थे छीन कर फरार हो गए।
करतारपुर थाने के सहायक सब इंस्पेक्टर बोधराज ने छानबीन दौरान मुकेश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी बनिया मोहल्ला करतारपुर, विक्की पुत्तर निर्मलजीत निवासी न्यू चंदन नगर करतारपुर, सूरज कुमार उर्फ बिल्ला पुत्र राकेश कुमार तथा अंकित भाटिया पुत्र दर्शन सिंह (दोनों )निवासी रामगढ़िया मोहल्ला करतारपुर को गिरफ्तार करके इनके पास से लूट की गई रकम में से 2 लाख 82 हजार 500 रुपए की नगद राशि तथा वारदात में उपयुक्त की गई कार पी बी 09 यू 5477 बरामद कर ली है। सहायक सब इंस्पेक्टर बोधराज ने बताया चारों दोषियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तथा बाकी बची रकम तथा अन्य लूटपाट की घटनाओं के बारे मेंजानकारी ली जाएगी।

