एनआरआई यशपाल कालिया बोले-यह हमारे लिए गर्व की बात
कपूरथला (गौरव मढ़िया ) एनआरआई यशपाल कालिया,संतोष कालिया,ओमकार कालिया और नीलम कालिया को अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र बुधवार को सौंपा गया।बजरंग दल के पर्व प्रदेश प्रधान और विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित,जिला प्रभारी चंद्रमोहन भोला,जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया,जिला उपप्रधान आनंद यादव,शहरी प्रधान चंदन शर्मा ने एनआरआई यशपाल कालिया और कालिया परिवार के आवास पर जाकर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया।
इस अवसर पर कालिया परिवार ने निमंत्रण के लिए विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के केंद्रबिंदु हैं।उनके मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलना उनके लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया व एनआरआई यशपाल कालिया ने कहा है कि राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देश के लिए एक परम गौरवशाली क्षण है।
उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास देश को आत्मग्लानि से आत्मविश्वास की ओर जाने वाली एक अद्भुत गौरव यात्रा है।ओमकार कालिया ने आगे कहा कि राष्ट्रीयता का गौरव किसी भी देश के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक तत्व होता है परंतु,विभाजनकारी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण भारत की राष्ट्रीयता की परिभाषा भ्रमित कर दी गई थी। अब भारत की राष्ट्रीयता को किसी विदेशी आक्रांता से नहीं जोड़ा जा सकता।राष्ट्र पुरुषों की प्रेरक गाथाएं ही इस को परिभाषित करती हैं।भगवान राम से बढ़कर राष्ट्रपुरुष कौन हो सकता है?इसे स्वयं देश के संविधान ने स्वीकार किया है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावन धरा प्रभु श्री राम की जन्मभूमि है।22 जनवरी 2024 को यह पुण्य धरा पुनः धर्म के जयघोष के साथ आने वाली सदियों तक मानवता का कल्याण करती रहेगी।इस ऐतिहासिक दिवस को हम सब दीपावली के रूप में मनाएं।

