जालंधर, 27 मार्च : एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विरक के नेतृत्व में जालंधर देहाती पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में स्पैशल नाकाबंदी की। यह कार्रवाई पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिटी सर्वेलेंस प्लान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य सुरक्षा और चौकसी को और मजबूत करना है।
एस.एस.पी. जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस टीमों ने थाना मुख्य अधिकारी के नेतृत्व में शहरों और कस्बों के अहम स्थानों पर नाके लगाए। यह नाकाबंदियाँ अक्सर अचानक की जाती हैं, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की जा सके।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान विशेष निगरानी रखकर किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर खास ध्यान दिया गया।
इसके अलावा रात के समय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन भी तेज किए गए हैं। इन कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण, लोगों में विश्वास पैदा करना और एक सुरक्षित माहौल तैयार करना है। इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की चौकसी और कार्यगुजारी में भी सुधार आता है।
एस.एस.पी. ने आगे बताया कि विभिन्न विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ नियमित तौर पर कोऑर्डिनेशन मीटिंगें की जा रही है। ट्रैफिक प्रबंधन पर खास ध्यान दिया जा रहा है और ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। सीनियर अधिकारियों, खासकर स्पैशल डीजीपी ट्रैफिक द्वारा जारी हिदायतों को सभी सब-डिवीजन में एसएचओ और डीएसपी की निगरानी के तहत सख्ती से लागू किया जा रहा है।
जनता के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एस.एस.पी. ने कहा कि जालंधर देहाती पुलिस हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और हर समय जनता की सुरक्षा व भलाई के लिए समर्पित है।

