कपूरथला, 10 मई (गौरव मढ़िया) राइजिंग बॉक्स एंटरटेनमेंट मीडिया द्वारा संचालित इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड का आयोजन विभिन्न जगहो पर इंद्रजीत सिंह इवेंट डायरेक्टर द्वारा करवाया गया जिसमे कपूरथला के फिट ऑलवेज हिट क्लब के बच्चो ने मार्शल आर्ट्स और डांस मे हिस्सा लेकर यह रिकार्ड बनाया।
जिसमे शेहबाज सिंह,अगमवीर सिंह गोराया, नियामत गोराया, दिष्टी अग्रवाल, कृष्णा बाठला, अंशु, वृष्टी ने मार्शल आर्ट्स में और शानवी ने डांस में रिकार्ड बनाया। इस मौके डा. शैफाली रचना पुरी ने भुवन राय व कोच पांडव राय को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज के समय में आप जैसे मास्टर्स की बहुत जरूरत है जो कि अपने फील्ड में मास्टर्स हो और उसी फील्ड की एजुकेशन भी हो तभी बच्चो को एक सही दिशा प्रदान कर सकते है।
इस मौके पर उपस्थित सभी बच्चो व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी और बताया कि बच्चो को उम्र के अनुसार खेल, पढ़ाई के अलावा माता पिता को अपने बच्चो के साथ रोजाना समय व्यतीत करना चाहिए और बच्चो के साथ थोड़ा मस्ती मजाक करना चाहिए।
इस मौके पर वोविनम एसोशिएशन ऑफ पंजाब अध्यक्ष मनदीप सिंह ने चीफ गेस्ट डा. शैफाली रचना पुरी का सम्मान किया। इस मौके पर डा. अमनदीप कौर, आना पुरी, ईशा अग्रवाल, विनोद कुमार, रणवीर सिंह, दिलजीत सिंह, मोनू, रणबीर सिंह, सार्वी, अश्विता, स्वरिक, पंशुल, अली, गुर साहिब, ध्रुवजोत सिंह, हैदर, पीहू, माधव, साहिल, गोविंद, दीक्षांत चोपडा, प्रणव के अलावा अन्य उपस्थित थे।

