जालंधर : बस्तीयाद एरिया में सोमवार के दिन सुबह युवक द्वारा अपनी थार कार नहर में गिराई गई थी। इस दौरान उसने खुद को गायक सिद्धू मूसेवाला का फैन बताया था और कहा था कि मूसेवाला मर्डर केस में इंसाफ न मिलने के कारण उसने अपनी थार को नहर में गिरा दिया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से थार को नहर से निकाला और थाने ले गई थी। जिसके बाद उक्त युवक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आईपीसी की धारा 283,287 के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में युवक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने को लेकर बयान दर्ज हुए है। जब युवक ने थार कार को नहर में गिराया था उस वक्त नहर के पानी में छोटे बच्चे नहा रहे थे। जिस के बाद पुलिस ने अलग अलग धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक के मुताबिक थार को उसने गिराया नही था बल्कि उसने थार को पानी में उतारा था। जिस मे वहा पर बच्चों ने भी मदद की थी, जब थार को नहर में उतारा था तब वहा पर थार के पास कोई नही नहा रहा था

