By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर में कार कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौके पर मौत; 2 शव कार में फंसे-एक सड़क पर गिरा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर में कार कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौके पर मौत; 2 शव कार में फंसे-एक सड़क पर गिरा
Jalandhar

जालंधर में कार कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौके पर मौत; 2 शव कार में फंसे-एक सड़क पर गिरा

Talk Hindustan
Last updated: 2026/08/08 at 10:45 AM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
जालंधर में कार कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौके पर मौत; 2 शव कार में फंसे-एक सड़क पर गिरा
SHARE

जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क पर खड़े कैंटर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसकी छत टूटकर अलग हो गई। हादसे के दौरान एयरबैग भी खुल गए।

हादसा मकसूदां क्षेत्र में भगत सिंह कॉलोनी के पास बल अस्पताल के नजदीक हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जालंधर से अमृतसर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े कैंटर से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो युवकों के शव कार की फ्रंट सीट पर फंसे मिले, जबकि तीसरा युवक पिछली सीट पर बैठा था और उसका शव टक्कर के बाद सड़क पर जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

SHO राकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंटर हाईवे पर खड़ा था। आशंका है कि कैंटर चालक रास्ता भटक गया था या फिर नशे की हालत में वाहन को सड़क पर खड़ा करके मौके से चला गया। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार है।

पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मृतकों के परिजनों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिजनों का संबंध लम्मे पिंड/रंधावा क्षेत्र से बताया जा रहा है। पुलिस उनसे संपर्क करने में जुटी है।

हादसे की असली वजह पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, कैंटर के नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कैंटर हाईवे पर किस वजह से खड़ा था।

TAGGED: Accident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਬਰਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਤੇ ਤਸ਼ਦਤ  ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ –ਸੂਦ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਤੇ ਤਸ਼ਦਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ –ਸੂਦ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?