करतारपुर (जसवंत वर्मा ) आर सी सी क्लब एवं पैराडाइज क्लब का एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच सूखे तालाब वाली क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। जिसमें पहले खेलते हुए पैराडाइज क्लब ने 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जिसमें लियाकत का अर्ध शतकीय योगदान रहा। आरसीसी क्लब ने इन रनों का पीछा करते हुए दो ओवर शेष रहते सात विकेट खोकर 180 रन बनाकर जीत हासिल की। जबकि आर सीसी क्लब के गगन पुरेवाल ने गेंदबाजी करते हुए 4 विकट प्राप्त की तथा बल्लेबाजी करते हुए 78 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ़ द मैच गगन पुरेवाल को चुना।

