जालंधर पार्टी कार्यालय में कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी में करवाया शामिल, किया स्वागत
आम आदमी पार्टी की सरकार ही सूबे को खुशहाल बना सकती है : कुलदीप सिंह धालीवाल
आप’ सरकार लोगों को दी गरंटी कर रही पूरा : कुलदीप सिंह धालीवाल
जालंधर, 30 अप्रैल : आम आदमी पार्टी की नीतियों और पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों के नेताओं और समर्थको का ‘आप’ पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। आम आदमी पार्टी को जालंधर लोकसभा क्षेत्र में आज उस समय और मज़बूती मिली जब विभिन्न पार्टियो के लगभग 60 लोग ‘आप’ में शामिल हो गए। ‘आप’ की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए विभिन्न पार्टियों नेताओं और समर्थकों ने दावा किया कि जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। जालंधर में पार्टी के चुनाव कार्यालय में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इन सभी को पार्टी में शामिल करवाया और स्वागत किया।
जालंधर में ‘आप’ के चुनाव कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘आप’ में शामिल होने वालों में फिलौर हल्का कोऑपरेटिव सोसायटी के लेहल गांव के अध्यक्ष गुरबख्श सिंह और उपाध्यक्ष मक्खन सिंह, गांव चकदेस के अध्यक्ष संतोख सिंह और उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, गांव पट्टी खालसा के अध्यक्ष जयपाल सिंह व उपाध्यक्ष परमजीत सिंह सहित करतारपुर हलका सहकारी सोसायटी के गांव कोहाला के अध्यक्ष अमरीक सिंह, गांव अखौल के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, गांव चमियारा के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, गांव हेलर के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और गांव गाखल की अध्यक्ष जसवीर सिंह सहित विभिन्न पार्टियों पदाधिकारी व समर्थक बड़ी संख्या मौजूद रहे।
कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही सूबे को खुशहाल बना सकती है। ‘आप’ की भगवंत मान सरकार ने अपने एक साल के शासन में जनता को दी गई लगभग सभी गारंटियों को पूरा किया है। ‘आप’ सरकार की ओर से सूबे में आने वाले समय में और भी जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सूबे में ‘आप’ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए जालंधर हल्के के लोगों का ‘आप’ को पूरा समर्थन रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को बराबर का सम्मान किया जाता है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों को ‘आप’ में उनका पूरा बनता सम्मान देने का भरोसा दिया।
‘आप’ में शामिल होने वाले विखिन्न पार्टियों नेताओं और समर्थकों ने कहा कि वे जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार रिंकू के लिए जोरदार चुनाव प्रचार करेंगे और रिंकू को बड़े अंतर् से चुनाव में विजयी बना कर जालंधर लोकसभा सीट पार्टी की झोली में डालेंगे। उन्होंने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी रिंकू को बड़े अंतर से जीत दर्ज करवाने का दावा किया।

