करतारपुर 23 जून (जसवंत वर्मा ) करतारपुर निवासी अशोक बिट्टू व पंकज सनोत्रा को एक पर्स डेढ़ माह पहले जालंधर में गिर पड़ा मिला। जिसमें ₹12000 नगद तथा अन्य जरूरी दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि थे। इन्होंने पर्स मालिक की काफी तलाश की तो पता चला यह पर्स प्रताप सिंह निवासी रहीमपुर का है। जो की पैरों से अपाहिज है तथा मेलों में सामान बेचने का कार्य करता है। आज प्रताप सिंह को उसका पर्स वापस कर दिया गया। प्रताप सिंह ने अशोक बिट्टू, पंकज सनौत्रा का धनबाद किया तथा कहा ईमानदारी अभी जिंदा है।

