करतारपुर (जसवंत वर्मा )बरसात के बाद डेंगू मच्छर का खतरा बढ़ गया है। अजीहे में सिविल सर्जन जालंधर डॉ. गुरमीत लाल के दिशा-निर्देशों पर सेहत विभाग करतारपुर की टीमों और सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. सरबजीत सिंह के मार्गदर्शन में आईएमआई नर्सिंग कॉलेज बिधिपुर की छात्राओं ने ब्लॉक के अधीन आते गांवों का सर्वे किया और लोगों को ‘हर शुक्रवार डेंगू वार’ मुहिम के तहत जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. हरप्रीत सिंह, हेल्थ सुपरवाइजर केवल, बलविंदर सिंह, हेल्थ वर्कर सुखराज सिंह, परगट सिंह, नो निहाल सिंह, आशा और नर्सिंग छात्राएं मौजूद थीं।
डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि टीमों ने पानी से भरी चीजों, गमलों और अन्य सामान को खाली करवाया। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया कि वे हर शुक्रवार को अपने घरों में रखे कूलर, गमलों आदि को साफ करें ताकि डेंगू का लारवा पैदा न हो सके। बीईई राकेश सिंह ने बताया कि डेंगू रोकथाम अभियान के तहत टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं तथा डेंगू लार्वा की रोकथाम के लिए सर्वे भी कराया जा रहा है।

