प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क भोजन, आवास मिलेगा मुफ्त
कपूरथला, 2 फरवरी( गौरव मढ़िया) डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्री विशेष सारंगल ने बताया कि पंजाब सरकार ने एस.एस.सी. पंजाब पुलिस और सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण 6 फरवरी से सी-पाईट कैंप नजदीक मॉडर्न जेल थेह कांजला, कपूरथला में शुरू हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जो 8 सप्ताह तक चलेगा।वर्ष 2023-24 की भर्ती के लिए प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवा जोकि 10वीं या 12वीं पास हो, वे अपने सभी असली दस्तावेज एवं फोटोकॉपी साथ लेकर आएं।
प्रशिक्षण में केवल जिला जालंधर, कपूरथला, अमृतसर की तहसील बावा बकाला और जिला तरनतारन की तहसील खडूर साहिब के युवा ही भाग ले सकते है।प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को नि:शुल्क भोजन, आवास तथा 400 रुपये प्रतिमाह वजीफा भी दिया जाएगा।

