करतारपुर 21 दिसंबर (जसवंत वर्मा ) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से मुफ्त एस वी पी मेडिकल कैंप गांव पत्तरकला मे गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी चरदी पत्ती मे लगाया गया। इस कैंप में डॉक्टरों द्वारा 91 मरीजों की जांच की गई। सभी को दवाइयां मुफ्त दी गई। मैडम सुमन लता कल्हन ने मरीजों को फल भी बाटें। इस अवसर पर डॉक्टर आर्षप्रीत कौर, डॉ रोहित मामोत्रा, सुरेंद्र कुमार,सोढ़ी सिंह, रजनी लाम्बा मल्होत्रा, कृपाल सिंह,हरचरण सिंह, कैप्टन हरबंस सिंह, गुरदेव सिंह,बलविंदर सिंह, अमरीक सिंह एवं आपी हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित था।

